मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अपराध की योजना बना रहे दो अपरधकर्मी लक्ष्य अपार्टमेंट से गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में Two criminals planning crime arrested from Lakshya apartment, sent to judicial custody

लेखक: प्रकाशित:
अपराध की योजना बना रहे दो अपरधकर्मी लक्ष्य अपार्टमेंट से गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में Two criminals planning crime arrested from Lakshya apartment, sent to judicial custody

आदित्यपुर : जिले के पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना के बाद उनके निर्देश पर अदित्यपुर थाना प्रभारी ने सोमवार को जय प्रकाश उद्यान के समीप लक्ष्य अपार्टमेंट के तृतीय तला स्थित फ्लैट संख्या 5/2 में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों पूर्वी सिंहभूम के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड नियर अलमारी फैक्ट्री निवासी उमेश उर्फ गुड्डू पांडे और न्यू सुभाष कॉलोनी निवासी राकेश सिंह शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, 06 जिंदा कारतूस, अपराध में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन (संख्या-जेएच05 डीटी/1904) को जब्त किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वहां ठहरे थे। एसपी के निर्देशानुसार, सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में उंक्त दल द्वारा अपार्टमेंट से दोनों अपराधियो को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें गुड्डू पांडे हिस्ट्री शीटर है और कई आपराधिक घटनाओं में उसके खिलाफ विभिन्न थाना में उसका नाम दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन