मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफ कामगार संघ ने शोकसभा कर दिवंगत मजदूर नेता जय नारायण शर्मा को दी श्रद्धांजलि RKF workers union paid tribute to late labor leader Jai Narayan Sharma by holding a condolence meeting.

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफ कामगार संघ ने शोकसभा कर दिवंगत मजदूर नेता जय नारायण शर्मा को दी श्रद्धांजलि RKF workers union paid tribute to late labor leader Jai Narayan Sharma by holding a condolence meeting.

गम्हरिया : रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय नारायण शर्मा के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित मजदूरों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के महासचिव तारकेश्वर यादव ने कहा कि वे हमेशा मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। इस मौके पर उपस्थित आरकेएफ श्रमिक संघ के पूर्व महामंत्री डीएन सिंह ने कहा कि जय नारायण शर्मा श्रम कानून के ज्ञाता थे। उनके निधन से मजदूर वर्ग को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश राम, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, संगठन सचिव जीपी दास, सदस्य नवल झा, शैलेन्द्र सिंह, महंत यादव, राखाल लोहार, अरुण झा, विधान गोलदार, बरकुश महतो, कपिलदेव चौहान, प्रणव गोस्वामी, बलजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन