मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आजसू पार्टी के मिलन समारोह में हुई संगठन मजबूती पर चर्चा Organization strength discussed in AJSU party's meeting

लेखक: प्रकाशित:
आजसू पार्टी के मिलन समारोह में हुई संगठन मजबूती पर चर्चा Organization strength discussed in AJSU party's meeting

◆राजद जिला सचिव हरिओम सिंह समर्थकों संग आजसू में शामिल
गम्हरिया : आजसू पार्टी के आदित्यपुर नगर कमेटी की ओर से गम्हरिया में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सोनू सिंह ने किया। इस मौके पर संगठन मजबूती तथा आगामी विस चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित आजसू के केंद्रीय महासचिव प्रो0 रवि शंकर मौर्या ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति व सिद्धांत की जानकारी दी। इस दौरान आजसू पार्टी व पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की विचारधारा से प्रभावित होकर राजद जिला सचिव गम्हरिया के मोती नगर निवासी हरिओम सिंह कई समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए। केंद्रीय महासचिव द्वारा उनको माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर हरिओम सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी दायित्व सौंपी जाएगी उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। इस दौरान उनके साथ पार्टी में शामिल हुए चंदन सिंह को वार्ड चार का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो, युवा आजसू ज़िलाध्यक्ष सन्नी सिंह समेत कई पदाधिकारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन