मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गिरिडीह में डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत Two children died due to drowning in Dobha in Giridih

लेखक: प्रकाशित:
गिरिडीह में डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत Two children died due to drowning in Dobha in Giridih

गिरिडीह : जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत घोड़तम्बा ओपी के बासगी गांव मे शनिवार शाम में हुए दर्दनाक घटना में दो बच्चों की डोभा में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में बसागी गांव निवासी मोहम्मद सरफराज का 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद उमर और बलहरा निवासी मोहम्मद मनिरुद्दीन का 11 वर्षीय पुत्र महफूज शामिल है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद घोड़तम्बा ओपी पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। दोनो नाबालिगों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था।  लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है। प्राप्त जानकारी में अनुसार बषगी गांव से एक किलोमीटर दूर चुक्रीबार जंगल में 60 फीट का डोभा खोदा गया था। इसी डोभा में दोनो नहाने गए हुए थे। इस दौरान दोनो नाबालिगों ने अपना कपड़ा और मोबाइल डोभा के मेढ़ पर रखकर नहाने चले गए। नहाने के क्रम में दोनो गहरे पानी में समा गए। दोनो को अपने बचाव के लिए आवाज लगाने का तक का मौका नहीं मिला। एक घंटे बाद जब कुछ स्थानीय लोग मछली पकड़ने गए तो मेढ़ पर कपड़ा और मोबाइल रखा हुआ देखा।  कपड़ा और मोबाइल पर नजर जाने के बाद ग्रामीणों ने डोभा के भीतर जाकर काफी प्रयास के बाद दोनों के शव बाहर निकाला।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन