मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदिवासी कल्याण समिति द्वारा दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन, 32 टीमें ले रही भाग Tribal Welfare Committee organizes two-day football tournament, 32 teams are participating

लेखक: प्रकाशित:
आदिवासी कल्याण समिति द्वारा दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन, 32 टीमें ले रही भाग Tribal Welfare Committee organizes two-day football tournament, 32 teams are participating

आदित्यपुर : आदित्यपुर -2 रोड नंबर 18 स्थित आजाद मैदान में आदिवासी कल्याण समिति कुलुपटांगा की ओर से दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने किया।


इस मौके पर उद्घाटन सत्र के साथ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर सम्मानित अतिथियों में जमशेदपुर की समाज सेविका पूर्वी घोष, कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैजयंती बारी, कांग्रेस नेता दिवाकर झा, खिरोद सरदार, आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू सरदार, बिरजू पूर्ति, अशोक मंडल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल यादव, लालबाबू सरदार आदि मौजूद थे। फुटबॉल टूर्नामेंट का संचालन सह-सचिव महादेव महतो ने किया।


इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीम शामिल हो रही है। टूर्नामेंट का समापन रविवार 22 सितंबर को फाइनल मुकाबले के बाद होगा। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 60 हज़ार नगद एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 40 हजार नगद एवं ट्रॉफी, तीसरे एवं चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को 20-20 हजार रुपए नगद समेत ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस फुटबाल टूर्नामेंट को देखने दर्शकों की भीड़ लगी रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन