मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में आयोजित एलोक्यूशन प्रतियोगिता में बच्चो ने प्रभावी विचारों का किया प्रदर्शन Children demonstrated effective ideas in the elocution competition organized at Gamhariya English School

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में आयोजित एलोक्यूशन प्रतियोगिता में बच्चो ने प्रभावी विचारों का किया प्रदर्शन Children demonstrated effective ideas in the elocution competition organized at Gamhariya English School

गम्हरिया : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में शनिवार को एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आरवीएस अकादमी की वरिष्ठ शिक्षिका उषा तिवारी ने शिरकत किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के काफी संख्या में बच्चो ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार प्रस्तुत कर शानदार वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना और उनके संचार कौशल को निखारना था जिसमे बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जिसका निर्णायक मंडल और दर्शकों ने काफी प्रशंसा की। अंत में, प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष रिंकू रॉय ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण चोली ने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व काफी संख्या में अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन