मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुस्लिम बस्ती एच रोड से 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार Woman arrested with 64 packets of brown sugar from Muslim Basti H Road

लेखक: प्रकाशित:
मुस्लिम बस्ती एच रोड से 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार Woman arrested with 64 packets of brown sugar from Muslim Basti H Road

आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती के एच रोड से ब्राउन शुगर बेचती एक महिला को 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर किया है। महिला का नाम राहिला खातून है जो एच रोड निवासी मो0 नसीम उर्फ कालिया की पत्नी है। आरोपी महिला के विरुद्ध आदित्यपुर थाना कांड सं०- 353/ 24, दिनांक- 20/09/2024, धारा- 1 7(b)/21(5)/27(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर मुस्लिम बस्ती के एच रोड में छापेमारी की गई जिसमे एक महिला ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करती पाई गई। पुलिस को देख कर वह एक घर में छिपने का प्रयास कर रही थी जिसे पकड़ लिया गया। उसके पास से 64 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला है। पुलिस ने महिला के साथ उसके पति को भी गिरफ्तार किया है जो अपनी बीबी के हाथों नशीली पदार्थ बेचने का धंधा करवा रहा था। शनिवार को पति-पत्नी दोनों को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में पुअनि धीरंजन कुमार, अनिता सोरेन, सअनि समा सुसारी लकड़ा, आरक्षी नितिश कुमार पांडेय, राघवेन्द्र कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन