मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एनडीआरएफ बिहटा की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा से निपटने की जानकारी दी NDRF Bihta team conducted mock drill and gave information about dealing with disaster

लेखक: प्रकाशित:
एनडीआरएफ बिहटा की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा से निपटने की जानकारी दी NDRF Bihta team conducted mock drill and gave information about dealing with disaster

गम्हरिया : एनडीआरएफ बिहटा से आई टीम द्वारा गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट के समक्ष रासायनिक आपदा से निपटने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल किया गया। उंक्त टीम में 25 सदस्य शामिल थे। इस मौके पर एनडीआरएफ की टीम द्वारा लोगों को विपरीत व आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बताया गया कि इस मॉक ड्रिल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम वाहनों में लीकेज होने पर आपदा की स्थिति से निपटने की प्रमुख जानकारियों से लोगों को खासकर वाहन चालकों को अवगत कराना है। मॉक ड्रिल कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एनडीआरएफ बिहटा के कमांडेंट अश्वनी कुमार ने बताया कि केमिकल डिजास्टर इमरजेंसी स्थिति होने पर लोगों को बिना घबराए सामना करना चाहिए। इसलिए मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जानकारी और जागरूकता प्रदान किया गया है। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला के सचिव दयाशंकर मिश्र, जियाडा के पदाधिकारी योगेंन मांडी, इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट की अधिकारी प्रतिभा तिर्की समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन