मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण Training is being given to the workers for successful implementation of MNREGA scheme

लेखक: प्रकाशित:
मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण Training is being given to the workers for successful implementation of MNREGA scheme

गम्हरिया : प्रखंड सभागार में सोमवार को मनरेगा की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रथम सत्र में मनरेगा की मुख्य बातें, मनरेगा की आवश्यकता के कारण, इस योजना से संभावित लाभ, काम पाने की प्रक्रिया व जॉब कार्ड आदि से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्होंने काम एवं बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मनरेगा पोर्टल व पंजीकरण के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं, तीसरे सत्र में पंचायतवार तीन-तीन का समूह बनाते हुए प्रतिभागियों की ओर से पंचायत स्तर लॉगिन पोर्टल के लिए आइडी एव पासवर्ड का उपयोग करते हुए मनरेगा पोर्टल पर लॉगिन कर पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन