मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनंदमार्ग के शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह, 150 पौधे वितरित 60 units of blood collected, 150 saplings distributed in Anandmarg camp

लेखक: प्रकाशित:
आनंदमार्ग के शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह, 150 पौधे वितरित 60 units of blood collected, 150 saplings distributed in Anandmarg camp

जमशेदपुर : आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से आदित्यपुर की समाजसेवी स्व0 रीमा देवी की स्मृति में जमशेदपुर ब्लड सेंटर में 114वां मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर रक्तदाताओं और अन्य लोगों के बीच करीब 150 पौधे वितरित कर उन्हें वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया। इस शिविर में आदित्यपुर, गम्हरिया, सीनी और कांड्रा के काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर आनंदमार्ग के सुनील आनंद ने बताया कि सितंबर माह में ब्लड सेंटर में रक्त की कमी के मद्देनजर संस्था की ओर से दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के ट्यूब डिवीजन के टेक्नोलॉजी सर्विसेज कमेटी सदस्य ज्ञान रंजन श्रीवास्तव और प्रतीक संघर्ष के अरिजीत सरकार उपस्थित थे। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। इसके सफल आयोजन में मुख्य रूप से समीर सरकार, मनोज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मधुकर श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन