मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति धूमधाम से आयोजित करेगा चित्रगुप्त पूजनोत्सव Chitragupta Mahasamiti will organize Chitragupta Puja festival with great pomp

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति धूमधाम से आयोजित करेगा चित्रगुप्त पूजनोत्सव Chitragupta Mahasamiti will organize Chitragupta Puja festival with great pomp

गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति के सदस्यों की एक बैठक बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समिति द्वारा 53वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान आगामी तीन नवंबर को गम्हरिया में धूमधाम से चित्रगुप्त पूजनोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसमे निर्णय लिया गया कि इस मौके पर संध्या में भजन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात अगले दिन सोमवार, चार नवंबर को पूजा अर्चना के बाद भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। बैठक में छठ पर्व के बाद चित्रांश परिवारों के लिए प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर चित्रगुप्त भवन का जीर्णोद्धार कराने पर भी चर्चा की गई। बैठक में महासचिव संजय कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, भूदेव वर्मा, मनोज प्रभाकर, महेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन