मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समेकित जन विकास केंद्र की ओर से सीनी सेंटर में झूमर महोत्सव का आयोजन Jhumar Mahotsav organized by Integrated Public Development Center at Sini Center

लेखक: प्रकाशित:
समेकित जन विकास केंद्र की ओर से सीनी सेंटर में झूमर महोत्सव का आयोजन Jhumar Mahotsav organized by Integrated Public Development Center at Sini Center

सरायकेला : समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर की ओर से सीनी सेंटर सरायकेला में झूमर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति सरायकेला के सदस्य एसए हैदर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता मणीभूषण कुमार, संस्था के सह निदेशक फादर नवीन, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर बेनिडिकता, फादर पीटर, फादर अन्थोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिस्टर जेंसी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हैदर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का झारखण्ड के गांव में ज़रूरत है जिससे समाज में व्याप्त बुराई, नशाखोरी आदि पर अंकुश लगेगा। लोगों के अंदर जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण के लिए हमारी संस्था बहुत सा काम कर रही है जो आम जनता को खबर नहीं है। बाल कल्याण समिति द्वारा किशोर बच्चों को जो अनाथ या गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हो उनको समिति के द्वारा 4000 रुपए प्रतिमाह पढ़ने और जीवन यापन के लिए दिया जाता है। अधिवक्ता मणीभूषण कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा नशे के व्यापार के खिलाफ कड़े कानून बनाए गए हैं। इस मौके पर बच्चों द्वारा लैंगिक समानता, बाल विवाह, पोषण एवं शिक्षा पर नाटक, गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत संथाली नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। अंत मे अतिथियों सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पूजा कुमारी एवं तरु कुमारी मोदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन