मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चार माह से वेतन भुगतान से बंचित वीणा मेटल कंपनी के ठेकाकर्मियों में रोष Anger among contract workers of Veena Metal Company who have been deprived of salary payment for four months

लेखक: प्रकाशित:
चार माह से वेतन भुगतान से बंचित वीणा मेटल कंपनी के ठेकाकर्मियों में रोष Anger among contract workers of Veena Metal Company who have been deprived of salary payment for four months

आदित्यपुर : औद्यौगिक क्षेत्र आदित्यपुर स्थित वीणा मेटल वे कंपनी के ठेका मजदूरों को विगत चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से उनमें रोष व्याप्त है। बताया गया है कि उंक्त कंपनी में ठेकेदार एमडी हसन के अधीन कार्यरत मजदूरों को विगत चार माह से वेतन का भुगतान नही किया गया है जिससे उनके समक्ष गम्भीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा उन्हें मात्र 270 रुपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाता है जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर से काफी कम है। वेतन से वंचित ठेकाकर्मियों ने युवक कांग्रेस के नेता रमेश बलमुचू से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अविलम्ब दुर्गापूजा से पूर्व बकाया वेतन दिलाने की मांग किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि ठेकेदार को एक भी मजदूर का पैसा खाने नहीं दिया जाएगा और जरुरत पड़ने पर वीणा मेटल वे कंपनी गेट की तालाबन्दी भी की जाएगी। इस दौरान युवा नेता विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती ने इन ठेका मजदूरों के मामले को लेकर श्रम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इस दौरान राजेश बालमुचू, सुनील मार्डी, दुखू लोहार, मनोहर बेसरा, धनंजय मुर्मू, सुनील सोरेन, मानता महाली, मीणा मार्डी, भगवान बास्के, अमित महतो, चुनुराम मर्डी समेत कई मजदूर मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन