मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्टूडेंट्स कार्नर गम्हरिया और ग्लोबल आईटी में सोल्लासपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस Teacher's Day celebrated with joy in Students Corner Gamhariya and Global IT

लेखक: प्रकाशित:
स्टूडेंट्स कार्नर गम्हरिया और ग्लोबल आईटी में सोल्लासपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस Teacher's Day celebrated with joy in Students Corner Gamhariya and Global IT

गम्हरिया : गम्हरिया क्षेत्र की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान स्टूडेंटस कॉर्नर तथा ग्लोबल आईटी सोल्लासपूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा महान शिक्षाविद सह देश के द्वितीय उपराष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात, संस्थान के संचालक चंचल साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस मौके पर संस्थान के संचालक ने डॉ0 राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से सीख लेने की अपील किया। कहा कि वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण वर्ष 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था।
       
इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। साथ ही, शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर सम्मान दिया गया। इसके आईजन में दियोतिमा बोस, शीला हांसदा, आर्या, विश्वजीत मोहंती, दीप, राहूल, सुप्रिया, सूर्वना आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत सात सौ से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन