मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में रविवार को आयोजित राजद कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह की तैयारी पूरी- पुरेंद्र Preparations completed for RJD workers conference cum felicitation ceremony held on Sunday in Gamharia - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में रविवार को आयोजित राजद कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह की तैयारी पूरी- पुरेंद्र Preparations completed for RJD workers conference cum felicitation ceremony held on Sunday in Gamharia - Purendra

आदित्यपुर :  गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन एकेडमी में आगामी रविवार, 08 सितंबर को आयोजित राजद कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक पूर्व पार्षद सिद्धनाथ यादव की अध्यक्षता मे किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास गम्हरिया क्षेत्र में तोरण द्वार, बैनर और होर्डिंग लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके प्रचार-प्रसार हेतु करीब 50 बैनर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में करीब 200 झंडा और पताका लगाया जा रहा है। बताया कि इस दौरान 500 सक्रिय कार्यकर्ताओं के बैठने के अलावे उनके लिए स्वरुचि भोजन की भी व्यवस्था की गई है। कहा कि कार्यक्रम से पूर्व उदित यादव, सकला मार्डी और सिद्धनाथ यादव के नेतृत्व में 100 दोपहिया वाहनों की रैली आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में निकाली जाएगी। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव शिक्षाविद श्रीराम यादव का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। इस दौरान राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, राजद प्रधान महासचिव पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद प्रत्याशी ममता भूइयां, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में कोल्हान प्रमंडल के सभी तीनों जिलों से राजद के मजबूत स्थिति वाले क्षेत्र और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद पद लेकर काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी एवं कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को पार्टी में पद देकर सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने वाले अतिथियों का गाजे बाजे, ढोल नगाड़े व झंडा, बैनर के साथ लाल बिल्डिंग चौक पर स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर ले जाया जाएगा। उंक्त बैठक में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे प्रदेश महासचिव श्रीराम यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, अवधेश कुमार, सत्येंद्र प्रभात, मिथिलेश कुमार झा, सकला मार्डी, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन