मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार कुख्यात अपराधी संतोष थापा को रिमांड में लेकर पूछताछ कर न्यायालय को सौंपा District Police took the notorious criminal Santosh Thapa arrested in Delhi on remand, interrogated him and handed him over to the court.

लेखक: प्रकाशित:
जिला पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार कुख्यात अपराधी संतोष थापा को रिमांड में लेकर पूछताछ कर न्यायालय को सौंपा District Police took the notorious criminal Santosh Thapa arrested in Delhi on remand, interrogated him and handed him over to the court.

सरायकेला :  जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों आपराधिक घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी संतोष थापा को आदित्यपुर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। इस बावत पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस वार्ता कर अपराधी संतोष थापा के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए जिला पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग के अलावा एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है जिसके फलस्वरूप अपराधी लगातार गिरफ्त में आ रहे हैं।  उन्होंने बताया कि बीते दो सितंबर को कुख्यात अपराधी संतोष थापा के दिल्ली  स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उसके बाद सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस, कोलकाता पुलिस और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ से संपर्क स्थापित कर सभी के संयुक्त प्रयास से अपराधी संतोष थापा को गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली में गिरफ्तार करने के बाद सरायकेला पुलिस द्वारा उसे ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया था। रिमांड की अवधि शुक्रवार को पूरा होने के बाद उसे वापस न्यायालय को सौंप दिया गया।। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के अलावा आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन