मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेंटी, कांड्रा बाजार ने किया भूमिपूजन Sri Sri Public Durga Puja Comment, Kandra Bazaar performed Bhoomi Pujan

लेखक: प्रकाशित:
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेंटी, कांड्रा बाजार ने किया भूमिपूजन Sri Sri Public Durga Puja Comment, Kandra Bazaar performed Bhoomi Pujan

गम्हरिया : कांड्रा समेत आसपास के इलाकों में दुर्गोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, कांड्रा बाजार द्वारा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पंडित बामापद बनर्जी द्वारा पवित्र मन्त्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण कराया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय मोहंती ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा कांड्रा बाजार में वर्ष 1958 से लगातार पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय महंती, उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मार्डी, संजय हलदर, सचिव सरोज बर्मन, निर्मल बर्मन, दशरथ रजक, कोषाध्यक्ष करमू मंडल, मन्नु साव समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। पूजनोत्सव के सफल आयोजन में सुमित सेन, जयहरि प्रमाणिक, जितेन महतो, संतोष बर्मन, आदित्य सिंह, रावण दहन कमिटी के अध्यक्ष लाल बाबू महतो, मनीष प्रसाद, प्रमोद दास आदि दिनरात जुटे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन