मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड,प्लांट एक का बोनस समझौता सम्पन्न, कामगारों को मिलेगा 18.10 प्रतिशत बोनस Bonus agreement of Ramakrishna Forgings Limited, Plant 1 completed, workers will get 18.10 percent bonus

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड,प्लांट एक का बोनस समझौता सम्पन्न, कामगारों को मिलेगा 18.10 प्रतिशत बोनस Bonus agreement of Ramakrishna Forgings Limited, Plant 1 completed, workers will get 18.10 percent bonus

●अधिकतम 97,740 रुपए और न्यूनतम 36, 981 रुपए मिलेंगे बोनस
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फॉर्ज़िंग्स लिमिटेड, प्लांट एक में प्रबंधन व मान्यता प्राप्त यूनियन रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई सौहार्द्रपूर्ण वार्ता में इस वर्ष सभी स्थायी कामगारों को 18.10 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी। सम्पन्न हुए समझौते के अनुसार, इस वर्ष सभी 70 स्थायी कामगारों को अधिकतम बोनस की राशि के रूप में 97,740 रुपए तथा न्यूनतम बोनस राशि 36,981 रुपए मिलेगा। बताया गया है कि आगामी सोमवार, 07 अक्टूबर को सभी कामगारों के बैंक खाता में उनकी बोनस की राशि भेज दी जाएगी। समझौता पत्र पर प्रबंधन की ओर से सीओओ एसपी सेनापति, सीएचओ भूपेंद्र कुमार लोधी, प्लांट हेड एम0 बालामुरली कृष्णा व एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष अभय कुमार लाभ, उपाध्यक्ष दिनेश राम, महामंत्री तारकेश्वर यादव, सह सचिव विपुल गोलदार, संगठन सचिव जीपी दास, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह, मुंशी यादव और नवल झा ने हस्ताक्षर किए। बताया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कामगारों को करीब पांच हजार से अधिक लाभ प्राप्त होगा। बोनस समझौता सम्पन्न होने पर कामगारों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों और प्रबंधन को बधाई दी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन