मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी की बैठक ऑटो क्लस्टर में आयोजित JMM Adityapur City Committee meeting held in Auto Cluster

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी की बैठक ऑटो क्लस्टर में आयोजित JMM Adityapur City Committee meeting held in Auto Cluster

आदित्यपुर : आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर स्थित आईटी बिल्डिंग में रविवार को झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो नेता मोहन कर्मकार और राजू गिरी उपस्थित थे। इस दौरान नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि भाजपा का मतलब है 'भारत जलाओ पार्टी'। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ कर जाने से कोई फर्क पड़ेगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और कैडर आज भी झामुमो के साथ है। कहा कि हमलोगों ने बलिदान और आंदोलन से झारखंड को स्थापित किया है।


बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ0 शुभेन्दु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, उपाध्यक्ष पवित्र बर्मन उर्फ गोरा दा, अमृत महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, वीरेंद्र प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो, गुरुचरण मुखी, गोपाल महतो, रामदास टुडू ,बिरेंदर गुप्ता, अजीत प्रधान, कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार, शेख हसन समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर चुनाव में झामुमो को बढ़त दिलाने का निर्देश दिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन