मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुर्गापूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्था हो दुरुस्त- अध्यक्ष CCTV cameras and other security arrangements should be in place in Durga Puja pandals - President

लेखक: प्रकाशित:
दुर्गापूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्था हो दुरुस्त- अध्यक्ष CCTV cameras and other security arrangements should be in place in Durga Puja pandals - President

पटमदा : पटमदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में कुल नौ पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान पूजा कमेटी  के सदस्यों से प्रशासन के साथ सीधा संवाद से जुडने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी वोलेंटियर का फोटो सहित आईडी कार्ड आवश्यक होना चाहिए। सभी सदस्यो के नाम की सूचना थाना को करने, डीजे पूर्ण रूप में प्रतिबंधित किए जाने, पार्किंग व्यवस्था सुगम रखने, सोशल मीडिया में किसी प्रकार का गलत सूचना को आगे ना बढ़ाने, युवाओं के साथ व्यस्क को भी कमेटी से जोड़ने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी करम पाल भगत ने भाईचारा के साथ त्योहार मनाने को कहा। उन्होंने किसी भी उपद्रवी को सीधा प्रशासन को सौप देने, पूजा के दौरान अश्लील गाना नही बजाने का निर्देश भी दिया। भक्तिमय माहौल मे बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप बेसरा, उप प्रमुख श्रीदेवी माझी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, एसआई गोपाल कुमार, पूजा कमेटी के गौरीशंकर महंती, ईशान चंद्र गोप, कृष्णपद सिंह, विजय मंडल, मिलन दास, नीलरतन पाल, भवानी दास, दीपक दत्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन