मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मनुष्य को अधिक से अधिक सत्संग करना चाहिए- गोपाल बर्मन Man should do satsang as much as possible – Gopal Burman

लेखक: प्रकाशित:
मनुष्य को अधिक से अधिक सत्संग करना चाहिए- गोपाल बर्मन Man should do satsang as much as possible – Gopal Burman

कांड्रा : गुरुकुल आवासीय विद्यालय छोटा गम्हरिया में आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से बाबा नाम केवलम कीर्तन सह सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित आनंदमार्ग के जिला भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने कहा कि जिसके संस्पर्श में आने से अधोगति प्राप्त होती है उसको सुदुराचारी कहते हैं।।एक साधारण व्यक्ति के लिए जो दुराचारी है वह एक महात्मा के लिए वह दुराचारी नहीं है। महात्मा के पास आने से वह सदाचारी बन जाता है। इसलिए सदाचारी बनने का सबसे अच्छा उपाय सत्संग है। साधु का संग हर मनुष्य के लिए अत्यावश्यक है।अतः मनुष्य को सत्संग अवश्य करना चाहिए। तंत्र में इसी को मुद्रा साधना कहते हैं। इस मौके पर आयोजित बाबा नाम केवलम संकीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में राज कुमार, करुणा राज, तरुण, कुणाल दास आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन