मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर मारुति वैन पलटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल, दो की हालत गम्भीर Six people of the same family injured when Maruti van overturned out of control, condition of two critical

लेखक: प्रकाशित:
अनियंत्रित होकर मारुति वैन पलटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल, दो की हालत गम्भीर Six people of the same family injured when Maruti van overturned out of control, condition of two critical

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर रविवार की शाम करीब चार बजे कोलाबिरा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स कंपनी के समीप एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमे सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए जिसमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दो छोटी बच्चियां भी शामिल हैं। बताया जाता है कि हाइवा की चपेट में आकर मारुति वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में उसपर सवार सीनी निवासी चंद्रमोहन मल्लिक (65), उनकी पत्नी आशा मल्लिक (60), बेटी नंदिता दास (36), अनीशा पात्रों (27), नतिनी तनवी (5) तथा मानवी (2.5) शामिल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी गई। तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल सरायकेला ले लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने नंदिता दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रमोहन मल्लिक अपने परिवार के साथ मारुति वैन से बेटी नंदिता दास को डॉक्टर से दिखाने के लिए टाटा गए थे। वापसी के क्रम में कोलाबीरा स्थित रामकृष्ण फोरजिन कंपनी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने वैन को चकमा दे दिया जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चंद्रमोहन मल्लिक और उनकी बेटी नंदिता दास को गंभीर चोट आई है जबकि अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन