मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हरिनगर राधे कृष्ण मंदिर मीरूडीह का होगा विकास -पुरेंद्र Harinagar Radhe Krishna Temple Meerudih will be developed - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
हरिनगर राधे कृष्ण मंदिर मीरूडीह का होगा विकास -पुरेंद्र Harinagar Radhe Krishna Temple Meerudih will be developed - Purendra

आदित्यपुर : श्री श्री 108 हरिनगर राधे कृष्ण मंदिर विकास समिति  मीरूडीह द्वारा श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण के छठीहार के अवसर पर सोहर गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के भक्तों को हमेशा माताओं और बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। साथ ही साथ समाज में कमजोर वर्गों के विकास और रक्षा के लिए भी तैयार रहना चाहिए, यही हमें भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं में देखने सुनने को मिला है। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मीरूडीह बस्ती के विकास के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मंदिर का विकास किया जाएगा। कहा कि शीघ्र ही पूरे बस्ती का विद्युतीकरण कराया जाएगा एवं यथासंभव स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस्ती में दो डीप बोरिंग हेतु प्रशासक नगर निगम से अनुरोध किया गया है।

इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र यादव, शिक्षाविद श्रीराम यादव, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, राजेश यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, समाजसेवी प्रमोद गुप्ता, शंभू प्रसाद, अजय कुमार का मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष- मुकेश गिरी, उपाध्यक्ष- प्रभाष कुमार झा, पिंटू मिश्रा, नीतीश कुमार, नीरज कुमार, जीतू लोहार, विकास सिंह, सचिव बबलू ठाकुर, राजू ठाकुर, उपाध्यक्ष सूरजभान पाल, संदेश ठाकुर, रवि श्रीवास्तव, उपेंद्र प्रसाद, टुनटुन झा, मनोज झा, रामेश्वर शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अखिलेश सिंह, संजय साहू, विपिन कुमार, अरविंद यादव, संजय यादव, विनोद प्रसाद आदि का सक्रिय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन