मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईजी अखिलेश झा पहुंचे अदित्यपुर थाना, पुलिस अधिकारियों संग की एंटी ड्रग्स अभियान की समीक्षा IG Akhilesh Jha reached Adityapur police station, reviewed anti drugs campaign with police officers

लेखक: प्रकाशित:
आईजी अखिलेश झा पहुंचे अदित्यपुर थाना, पुलिस अधिकारियों संग की एंटी ड्रग्स अभियान की समीक्षा IG Akhilesh Jha reached Adityapur police station, reviewed anti drugs campaign with police officers

आदित्यपुर : जमशेदपुर एवं सरायकेला जिले में लगातार ब्राउन शुगर और ड्रग्स के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा विशेष मुहिम व अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अभियान की समीक्षा करने शनिवार की देर शाम रांची प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश झा आदित्यपुर थाना पहुंचे। इस दौरान ब्राउन शुगर व ड्रग से संबंधित अभियान की समीक्षा करते हुए आईजी अखिलेश झा ने कहा कि जमशेदपुर, सरायकेला और इससे सटे आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा अभियान को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। आईजी ने उंक्त अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि सरायकेला और जमशेदपुर जिला पुलिस द्वारा अभियान की सफलता को  लेकर कई बेहतरीन कार्य किए गए हैं। उन्होंन बताया कि ड्रग्स व ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े अपराधकर्मियों की पहचान कर उन पर सीसीए लगाने के साथ ही कड़ी कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। बताया कि हर हाल में नशे के कारोबार पर रोक लगाया जाएगा।इससे पूर्व आईजी अखिलेश झा के आदित्यपुर थाना पहुंचने पर जिला पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, एसडीपीओ संतोष मिश्रा के अलावा आदित्यपुर, गम्हरिया व आरआईटी थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन