मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मंटू सिंह बने जनकल्याण दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष Mantu Singh became the chairman of Public Welfare Durga Puja Committee

लेखक: प्रकाशित:
मंटू सिंह बने जनकल्याण दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष Mantu Singh became the chairman of Public Welfare Durga Puja Committee

गम्हरिया : जन कल्याण दुर्गापूजा कमेटी, टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ गम्हरिया की बैठक अध्यक्ष सोनू सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गापूजा कमिटी के 44 वर्ष होने के उपलक्ष्य में धूमधाम से पूजनोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सोनू सिंह ने पद से इस्तीफा देते हुए नए कमेंटी गठन की घोषणा की गई। तत्पश्चात, नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सोनू सिंह, बुलेट नारायण सिंह, राजू सिंह व संतोष सिंह को संरक्षक बनाया गया।   इसके अलावा मंटू सिंह को अध्यक्ष, नवीन सिंह को महासचिव, गौतम प्रसाद को सचिव, मणिकांत ठाकुर को सह सचिव, जितेंद्र साह व शंकर सिंह को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही, दारा सिंह, अमित लाल, त्रियोगी सिंह, छोटू सिंह, उपेन्द्र सिंह, आजाद कुमार, राकेश सिंह समेत कई अन्य को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन