मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संशोधन कर सरायकेला-खरसावां जिला झामुमो कमेटी पुनर्गठित, कई नए चेहरे शामिल Seraikela-Kharsawan District JMM Committee reconstituted by making amendments, many new faces included

लेखक: प्रकाशित:
संशोधन कर सरायकेला-खरसावां जिला झामुमो कमेटी पुनर्गठित, कई नए चेहरे शामिल Seraikela-Kharsawan District JMM Committee reconstituted by making amendments, many new faces included

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां झामुमो जिला समिति द्वारा प्राप्त अनुसंशा के आलोक में केंद्रीय समिति द्वारा जिला कमेटी का संशोधन करने के उपरान्त उसका पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित कमेटी में कई पुराने चेहरों के अलावा नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा संशोधित कमेटी की घोषणा करते हुए बुधवार को सूची जारी की गई। नई जिला कमेटी में डॉ० शुभेन्दु महतो को अध्यक्ष, मो0 मुरतेज अंसारी, भुण्डा बेसरा, भोला महंती व अमृत महतो को उपाध्यक्ष, बुद्धेश्वर मार्डी को सचिव, धानु मुखी को संगठन सचिव, करम सिंह मुण्डा, सोमा पुर्ति, अजीत प्रधान, संजय प्रधान, पवित्र बर्मन, विशु हेम्ब्रम, सुना राम मुर्मू, धरमु गोप व अक्षय मंडल को संयुक्त सचिव तथा मनोहर कर्मकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पुनर्गठित कमेटी के पदाधिकारियों को जिला अन्तर्गत आने वाले केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा वरिष्ठ नेताओं से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए जिला समिति का पूर्ण गठन करने का निर्देश दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन