मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चार करोड़ से अधिक साइबर ठगी के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार Jamshedpur Police arrested a person in the case of cyber fraud of more than Rs 4 crore

लेखक: प्रकाशित:
चार करोड़ से अधिक साइबर ठगी के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार Jamshedpur Police arrested a person in the case of cyber fraud of more than Rs 4 crore

जमशेदपुर : चार करोड़ से अधिक साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस बावत सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 28 अगस्त को मुसाबनी निवासी तनवीरुल एरेफिन ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे बताया था कि शेयर मार्केट में इन्वेसमेंट के नाम पर 55 लाख रुपए ठगी कर ली गई है। उंक्त शिकायत के आलोक ने टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की गई जिसमे पाया गया कि एन. ए. टूर एंड ट्रेवल के नाम से पैसे जमा कराया गया था। उसके बाद पुलिस ने उक्त बैंक खाते के मालिक सरायकेला के डोबो निवासी नदीम अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि एक अन्य व्यक्ति है जिसके द्वारा खाते का संचालन किया जाता है। उसके बदले में उसे 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने जमशेदपुर के यूको बैंक में करंट एकाउंट को चेक किया जिसमे उल्लेख हुआ कि 10 दिनों के अंदर कई लोगो से ठगी की गई 4 करोड़ 21 लाख 37हजार रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। बहरहाल, किन किन लोगों से रुपए की ठगी की गई है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इस मामले में गिरफ्तार नदीम अंसारी को पूछताछ के बाद नाययिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के अन्य मामलो में भी अनुसंधान जारी है। जल्द ही उसका उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन