मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुरेन्द्र ने विद्युत महाप्रबंधक से मिलकर दी बधाई Purendra met the Electricity General Manager and congratulated him

लेखक: प्रकाशित:
पुरेन्द्र ने विद्युत महाप्रबंधक से मिलकर दी बधाई Purendra met the Electricity General Manager and congratulated him

◆विद्युत समस्याओं से कराया अवगत, महाप्रबंधक ने त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
आदित्यपुर : विद्युत समस्याओं को लेकर बुधवार को विद्युत महाप्रबंधक अजीत कुमार से आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह उनके जमशेदपुर स्थित विद्युत एरिया बोर्ड कार्यालय में मिले और उनका बुके देकर अभिनंदन किया। इस दौरान पुरेंद्र ने उन्हें विद्युत समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जमशेदपुर विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार एवं आदित्यपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद भी उपस्थित थे। अपने मुलाकात के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने विद्युत महाप्रबंधक से दुर्गापूजा से पूर्व सभी रोड क्रॉसिंग वाले स्थान पर केबुलिंग कराए जाने की मांग की। उन्होंने दुर्गापूजा सहित काली पूजा, छठ पूजा एवं अन्य पूजा के दौरान 11केवी हाई टेंशन लाइन (जो लोड पर नहीं है) उसे डिस्चार्ज कर देने की भी मांग की ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की घटनाएं ना घटित हो। ज्ञातव्य है कि आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में 11 केवी हाईटेंशन लाइन करीब-करीब अंडरग्राउंड केबलिंग से कनेक्ट कर दिया गया है। उन्होंने विद्युत महाप्रबंधक से लाइन मेंटेनेंस के नाम पर प्रथम पाली में सुबह 9 या 10:00 बजे से लाइन काटने पर रोक लगाने की भी मांग की और बताया कि प्रथम पाली में लोगों के घरों में बिजली का ज्यादा काम रहता है। इस समय लाइन कटने से लोगो को काफी परेशानी होती है। महाप्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुनने के उपरांत विद्युत कार्यपालक अभियंता को अब मेंटनेंस के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच ही शटडाउन लेने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आरडीएसएस स्कीम के तहत हो रहे विद्युत सुदृढ़ीकरण में यह व्यवस्था बनाई जाए कि भविष्य में जुलूस या मेले के दौरान बिजली काटने की नौबत ही न आए। इसके लिए सभी बचे हुए हाईटेंशन तार को अंडरग्राउंड किया जाय और सड़क पार हो रहे तारों की ऊंचाई बढ़ाकर केबुलिंग कराई जाए। महाप्रबंधक ने इस स्कीम पर काम कर रहे एजेंसी यूनिवर्सल को भी तत्काल आदेश दिया और फिलहाल पूजा त्योहारों के मौके पर इस स्कीम पर कार्य करने का निर्देश जारी किया। उन्होंने यह भी बताया कि पर्याप्त मात्रा में 63, 100, 200, 500 केवीए के ट्रांसफार्मर मंगाए जा रहे हैं। पर्व- त्यौहार के दौरान ट्रांसफार्मर की कमी नहीं होगी।

बिजली माफी योजना से कोल्हान के 5 लाख उपभोक्ताओं को मिला फायदा

विद्युत जीएम ने पुरेंद्र को बताया कि सरकार की बिजली माफी योजना से कोल्हान के 5 लाख उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचा है। जमशेदपुर सर्किल के 1 लाख 92 हजार और चाईबासा सर्किल के 3 लाख 1 हजार उपभोक्ताओं का करीब 
449 करोड़ रुपये इस योजना में माफ की गई है। महाप्रबंधक से मिलने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे कुमार विपिन बिहारी प्रसाद शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन