मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा Preparation for assembly elections discussed in Congress meeting

लेखक: प्रकाशित:
कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा Preparation for assembly elections discussed in Congress meeting

गम्हरिया : जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक सचिव राजू रजक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा करते हुए सरायकेला विस सीट से प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बताया गया कि अबतक वरीय जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी खिरोद सरदार, रमेश बालमुचु और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बैजयंती बारी ने अपने अपने समर्थकों के साथ आदित्यपुर नगर पर्यवेक्षक राजू रजक और नगर अध्यक्ष राहुल यादव के पास अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आवेदन दिया है। इन आवेदनों को प्रदेश कमेटी के पास शीघ्र ही भेज दिया जाएगा। इस दौरान चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाने की अपील की गई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवाकर झा, प्रदीप बारीक, मुकेश श्रीवास्तव, छोटू शर्मा, अनिल ठाकुर, अमूल्य महतो, तुराम बंकिरा,  सोनू बोदरा, विजय हांसदा, प्रकाश मंडल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन