मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार में संलिप्त 09 लोगों को लिया हिरासत में Adityapur police detained 09 people involved in illegal business

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार में संलिप्त 09 लोगों को लिया हिरासत में Adityapur police detained 09 people involved in illegal business

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार के विरुद्ध कारवाई प्रारम्भ की गई। इस दौरान उन्होंने राममड़ैया बस्ती और अलकतरा ड्रम बस्ती में जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 9 लोगों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में इन बस्ती वासियों द्वारा अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी अवैध कारोबार को पनपने  नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहीं भी किसी प्रकार का गलत होते दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन