मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला पहुंचे मंत्री रामदास सोरेन का झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत JMM workers gave a warm welcome to Minister Ramdas Soren, who reached the district for the first time after becoming a minister.

लेखक: प्रकाशित:
मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला पहुंचे मंत्री रामदास सोरेन का झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत JMM workers gave a warm welcome to Minister Ramdas Soren, who reached the district for the first time after becoming a minister.

गम्हरिया : पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद गुरुवार सरायकेला में प्रथम बार आयोजित झामुमो की बैठक में शामिल होने मंत्री रामदास सोरेन पहुंचे। इस क्रम में कांड्रा पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान गम्हरिया उषा मोड़ और कांड्रा चौक पर झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य कृष्णा बास्के के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री रामदास सोरेन को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि इस बार भी पूरे प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरायकेला विधानसभा सीट पर भी झामुमो प्रचंड बहुमत के साथ जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के भाजपा में जाने के बाद कोल्हान के किसी भी सीट पर कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है। झामुमो पुनर्वापसी को तैयार है। इसी को लेकर सरायकेला में कोल्हान के झामुमो के सांसद, मंत्री और सभी विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य गणेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, राम महतो समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन