मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिक्षक दिवस के दौरान केक और चनाचुर खाने से आधा दर्जन बच्चे हुए बीमार Half a dozen children fell ill after eating cake and Chanachur during Teacher's Day

लेखक: प्रकाशित:
शिक्षक दिवस के दौरान केक और चनाचुर खाने से आधा दर्जन बच्चे हुए बीमार Half a dozen children fell ill after eating cake and Chanachur during Teacher's Day

सरायकेला : जिले के कांड्रा स्थित नरेंद्र नगर उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान केक और चनाचूर खाने से करीब आधा दर्जन बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों में शेफाली बारी (14), प्रह्लाद कुमार (14), अनीशा (13), खुशी महतो (11), सुरभि कुमारी (12) और पूरबी कुमारी सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों के बीच केक और चनाचूर वितरित किया गया था। उस केक और चनाचुर को खाने के बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया गया है कि खाने के बाद बच्चों को उलटी और दस्त की शिकायत होने लगी।अचानक इस तरह के हालात उत्पन्न होने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा तत्काल बच्चों को इलाज के लिए समीप ही स्थित अस्पताल ले गया, लेकिन वहां स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। यह घटना कैसे घटी, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे बच्चे बीमार पड़े। जांच के लिए केक और चनाचूर का नमूना भी लिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन