मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला में झामुमो का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कोल्हान के सांसद, मंत्री व सभी विधायक रहे मौजूद District level worker conference of JMM organized in Seraikela, Kolhan MP, Minister and all MLAs were present

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला में झामुमो का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कोल्हान के सांसद, मंत्री व सभी विधायक रहे मौजूद District level worker conference of JMM organized in Seraikela, Kolhan MP, Minister and all MLAs were present

सरायकेला :  सरायकेला टाउन हॉल में गुरुवार को झामुमो का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में कोल्हान के सभी मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित हुए। इस मौके पर उपस्थित मंत्री रामदास सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के विकास के लिए जो कार्य पांच वर्षों में किया है वहभाजपा की सरकार ने पन्द्रह वर्षों में भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि हेमंत के कार्यों को देखकर केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत फंसाकर ईडी और सीबीआई लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया। इसका जवाब आगामी चुनाव में राज्य की जनता उन्हें देगी। झारखंड में भाजपा का सुफरा साफ हो जाएगा। कोल्हान में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं वृद्धापेंशन, मईया सम्मान जैसे योजनाओं को लेकर सरकार की उपलब्धिया गिनाई। उन्होंने कहा कि 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के बाद राजनगर में कोल्हान स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की मजबूती का भी निर्देश दिया। इस सम्मेलन के दौरान अन्य दलों से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हुए। सम्मेलन में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, विधायक निरल पूर्ति, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, गणेश चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ0 शुभेंदु महतो, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, गोरा चांद समेत कई पार्टी नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन