मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संस्कारोदय अकादमी, आवासीय विद्यालय जुलुमटांड मे शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन Grand celebration of Teacher's Day at Sanskarodaya Academy, Residential School Julumtand

लेखक: प्रकाशित:
संस्कारोदय अकादमी, आवासीय विद्यालय जुलुमटांड मे शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन Grand celebration of Teacher's Day at Sanskarodaya Academy, Residential School Julumtand

गम्हरिया : संस्कारोदय अकादमी, जुलुमटांड, जमालपुर धीरजगंज, रेसिडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह निदेशक डाॅ. दिग्विजय भारत ने दीप प्रज्जवलित कर तथा पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में डॉ. भारत ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर देश के भविष्य को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे सभी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसने समारोह में और अधिक उल्लास भर दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक अमित कुमार, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में मोनिका कुमारी, संजना सिंह, सुमित सिंह, सुनील सरदार, पिंकी सोरेन, गौतमी कुमारी, कल्पना कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंजली कुमारी, संगीता देवी आदि उपस्थित रहे। साथ ही, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन