मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीडीसी ने किया सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सम्बन्धित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना DDC flagged off the awareness chariot related to Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

लेखक: प्रकाशित:
डीडीसी ने किया सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सम्बन्धित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना DDC flagged off the awareness chariot related to Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

सरायकेला : समाहरणालय परिसर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारदियार ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौक़े पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा को समाप्त करने व किशोरियों, बालिकाओं के उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लागू की गई है। इसमें प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने एवं सभी योग्य किशोरियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के हाट बाजार में घूम- घूम कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किशोरियों की अपने जीवन के सम्मान में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत विद्यालयों में पढ़ने वाली किशोरियों को इससे लाभ मिलेगा। साथ ही, इस योजना के अंतर्गत ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल, कॉलेज से जोड़ने की विशेष पहल होगी। बताया कि इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि छात्रवृत्ति के अतिरिक्त होगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन