मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनने में हो रही परेशानियों को लेकर उपायुक्त से मिले पुरेंद्र Purendra met the Deputy Commissioner regarding the problems being faced in making EWS certificate

लेखक: प्रकाशित:
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनने में हो रही परेशानियों को लेकर उपायुक्त से मिले पुरेंद्र Purendra met the Deputy Commissioner regarding the problems being faced in making EWS certificate

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि, वन भूमि, आदिवासी भूमि अथवा गैर रैयत भूमि पर बरसों से निवास करने वाले छात्र-छात्राओं का अंचल कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट नहीं बनाए जाने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को उपायुक्त सरायकेला- खरसावां रविशंकर शुक्ला से कार्यालय में मुलाकात कर उसमे आ रही बाधाओ को दूर किए जाने की मांग की। इस दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त को बताया कि भूमि कारणों से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कई लोगों का ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट नहीं बनने के कारण सरकारी संस्थाओं, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। उपायुक्त ने शीघ्र ही नियम सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन