मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पति ने कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, पति दुआ कैवर्तो गिरफ्तार Husband killed his wife by hitting her with an axe, husband Dua Cavarto arrested

लेखक: प्रकाशित:
पति ने कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, पति दुआ कैवर्तो गिरफ्तार Husband killed his wife by hitting her with an axe, husband Dua Cavarto arrested

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत डिग्री मोड़ में पति ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने आरोपी पति दुआ कैवर्तो को पकड़ कर हिरासत में लेते हुए आगे की कारवाई में जुट गई  है।घटना के बाबत बताया जाता है कि पति-पत्नी में कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पति दुआ कैवर्तो  का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति दुआ कैवर्तो ने आपा खोते हुए कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी का लधीया कैवर्ती को मौत के मुंह सुला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु घाटशिला अस्पताल भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन