मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ओडिशा के राज्यपाल से बीएसपीएस के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात BSPS delegation met the Governor of Odisha

लेखक: प्रकाशित:
ओडिशा के राज्यपाल से बीएसपीएस के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात BSPS delegation met the Governor of Odisha

भुवनेश्वर : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(बीएसपीएस) के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से भुवनेश्वर स्थित राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों के मुद्दों को लेकर लंबी चर्चा हुई। राज्यपाल से मिलने वालों में राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन, बीएसपीएस बंगाल राज्य इकाई से राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एस एस नसरीन, बी पांडा, नईमुल्ला खान मुख्य रूप से मौजूद थे। ज्ञात हो कि देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना, रेलवे में पत्रकारों को छूट पुनः बहाल करने एवं टोल टैक्स में छूट की मांग को लेकर देश भर की राज्य इकाई द्वारा संघर्ष जारी है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडू, एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा पेंशन एवं स्वास्थ बीमा योजना का लाभ पत्रकारों को मिल रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन