मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार : जोबा माझी Government will be formed again under the leadership of Hemant Soren: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार : जोबा माझी Government will be formed again under the leadership of Hemant Soren: Joba Majhi

●चाकुलिया में साबुआ हांसदा के शहादत दिवस समारोह में शामिल हुई सांसद जोबा माझी
चाकुलिया : जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शहीद होने वाले चाकुलिया के साबुआ हांसदा के 37वीं शहादत दिवस समारोह में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुई। इस दौरान सांसद ने केरूकोचा ग्राम में साबुआ हांसदा के समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहादत दिवस समारोह में सांसद के अलावा जल संसाधन मंत्री रामदास सोरेन, आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार, पूर्व मंत्री दुलाल भुंइया, मोहन कर्मकार, शेख बदरुद्दीन, पवन सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल होकर साबुआ हांसदा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सांसद समेत मंत्री और विधायकों ने हाट मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सांसद जोबा माझी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता आने वाले दिनों में फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सांसद ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है। आज हर बहन-बेटी को पेंशन और सम्मान मिल रहा है। इसके अलावा तेजी से विकास योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने साबुआ हांसदा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा हेमंत सोरेन की सरकार ही शहीदों को मान सम्मान के साथ उनके परिवार वालों को नौकरी देने का काम किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन