मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Two youths arrested with 19 pods of brown sugar from Muslim colony of Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Two youths arrested with 19 pods of brown sugar from Muslim colony of Adityapur

आदित्यपुर : जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देशानुसार ब्राउन सुगर की रोकथाम के लिए अलग-अलग टीम का गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती, एच रोड में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो लोगों को दबोचा गया। पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों में सादिक और अजीत कुमार गुप्ता शामिल है। बताया गया है कि सादिक मुस्लिम बस्ती के एच रोड का निवासी है जबकि अजीत कुमार गुप्ता आरआईटी मोड  स्थित बेलडीह बस्ती का निवासी है।
आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान सदिक अंसारी एवं अजीत कुमार गुप्ता के पास से कुल 19 पूड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा उनके पास से दो मोबाइल और यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। बताया गया है कि सादिक अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ धीरंजन कुमार, जयराज सोनी, विनोद टुडु, विपुल कुमार एवं आदित्यपुर थाना के टाइगर मोबाइल शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन