मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड में 50 से 60 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी भारतीय आजाद सेना पार्टी Bharatiya Azad Sena Party will contest elections from 50 to 60 assembly seats in Jharkhand

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड में 50 से 60 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी भारतीय आजाद सेना पार्टी Bharatiya Azad Sena Party will contest elections from 50 to 60 assembly seats in Jharkhand

रांची(Ranchi) : आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय आजाद सेना पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी और केन्द्रीय महासचिव सदान ठाकुर ने मृत्युंजय कुमार को कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी मनोनयन किया है। उपरोक्त मनोनयन कर संयुक्त प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी झारखंड के पचास से साठ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए चिन्हित विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया है कि उनकी पार्टी झारखंड का लोकल राजनीति दल है और निबंधन भी स्थानीय मूल समस्याओं को ध्यान में रखकर कराया गया है। इसके लिए स्थानीय मूलवासियों को ही प्रत्याशी बनाया जा रहा है। प्रत्याशियों का चयन प्रक्रिया पूरा कर चयनित विधानसभा और प्रत्याशियों के नामों की शीघ्र ही घोषणा कर दी जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन