मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्रम अधीक्षक कार्यालय में हुआ मजदूरों की समस्या का समाधान Workers' problem solved in Labor Superintendent's office

लेखक: प्रकाशित:
श्रम अधीक्षक कार्यालय में हुआ मजदूरों की समस्या का समाधान Workers' problem solved in Labor Superintendent's office

जमशेदपुर : रामकृष्णा फॉर्जिंग्स लिमिटेड के सिलिकॉन सेफ पैक प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूर अपने फूल और फाइनल सेटलमेंट के बकाया पैसे को लेकर मजदूर  श्रम अधीक्षक कार्यालय, सरायकेला  में जुटे हुए। श्रम अधीक्षक द्वारा बुधवार को त्रिपक्षीय वार्ता हेतु तिथि निर्धारित की गई थी किन्तु सिलिकॉन सैफ पैक प्राइवेट कंपनी के कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नही हुए। इससे पूर्व भी कई वार्ता में वे उपस्थित नही हो रहे थे। इस वार्ता के दौरान मजदूर की ओर से इंटक की झारखंड प्रदेश सचिव और मीरा तिवारी अस्वस्थ रहने के बाद भी मजदूरों की समस्या सुनने के लिए मौजूद रही। इस दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी भी मजदूरों के साथ खड़े थे। दोनो नेताओं ने मिल कर श्रम अधीक्षक के कार्यालय में मज़दूरों के साथ आवाज बुलंद किया जिससे श्रम अधीक्षक ने माना कि जो मजदूरों को अंतिम पावना बिना सहमति और मनमाने ढंग से दिया गया है वह कानून का उल्लंघन है। बार-बार पत्र के माध्यम से बुलाए जाने पर नहीं आना यह दर्शाता है कि सिलिकॉन सैफ पैक कंपनी कानून का उल्लंघन कर रहा है और निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहते हुए अपने पक्ष को रखने में असमर्थ है। इसलिए अब  मुख्य नियोजन प्रबंधक, रामकृष्णा फॉर्गिंग्स को आदेश दिया गया कि जो बिलिन है उसको तुरंत रोक दिया जाए और जिन 51 मजदूरों का अतिम पावना बाकी है उसे दो दिनों के भीतर भुगतान किया जाए। साथ ही, रामकृष्णा फॉर्जिंग कंपनी आगामी 23 अक्टूबर तक केदार नाथ महतो के साथ साथ सभी मजदूरों का अतिम बकाया राशि का भुगतान करे। इस दौरान मीरा तिवारी, प्रेम मार्डी, ,सुनील सिन्हा, शिक्षा पांडेय, केदार नाथ महतो सभी 55 मजदूर उपस्थित थे। सभी ने यह निर्णय लिया की उपरोक्त तिथि तक अगर सबका बकाया पैसा नही मिला तो वे आगामी 24 सितम्बर से सिलिकॉन सैफ परिवेट लिमिटेड कंपनी के समक्ष अनिश्चितकाल के लिए धरना पर बैठेंगे।श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने कहा कि सभी मजदूरो का पूरा बकाया पैसा आगामी 23 सितंबर तक मिल जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन