मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद समर्थको संग 22 सितंबर को बैठक करेंगे पुरेन्द्र Purendra will hold a meeting with RJD supporters on September 22

लेखक: प्रकाशित:
राजद समर्थको संग 22 सितंबर को बैठक करेंगे पुरेन्द्र Purendra will hold a meeting with RJD supporters on September 22

◆सरायकेला विधानसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को बनेगी रणनीति
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव अपने समर्थकों सहित राजद के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ आगामी 22 सितंबर को प्रातः साढ़े ग्यारह बजे आदित्यपुर-2 स्थित कल्याण कुंज सभागार में बैठक करेंगे। उंक्त 
बैठक में चुनाव से पूर्व संगठन को सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस सम्बंध में उन्होंने बताया कि बैठक में सरायकेला विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य को लेकर नीति निर्धारित की जाएगी। इस दौरान वे अपने समर्थको से विचार विमर्श कर राजद के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। लेकिन राजद और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव के एक सक्रिय सिपाही के रूप में विशेष कर सरायकेला विधानसभा सीट, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरी ताकत झोंक देंगे। पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि वे शीघ्र ही जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में अपने समर्थको और सक्रिय राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित करेंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन