मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बाइक स्किट होने से गिरकर दयानाथ नामक युवक घायल A young man named Dayanath got injured after falling due to bike skidding

लेखक: प्रकाशित:
बाइक स्किट होने से गिरकर दयानाथ नामक युवक घायल A young man named Dayanath got injured after falling due to bike skidding

कांड्रा : कांड्रा- चौका मुख्य मार्ग पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के समीप बाइक स्किट होने से पश्चिमी सिंहभूम के हाट गम्हरिया निवासी दयानाथ पिंगुआ नामक युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद समाजसेवी प्रकाश कुमार राजू के सहयोग से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि दयानाथ अपने एक मित्र के साथ बोकारो से कांड्रा होते हुए बाइक से हाट गम्हरिया जा रहा था। जैसे ही वह कांड्रा ओवर ब्रिज स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के पास पहुंचा अचानक उसका बाइक स्किट हो गया और दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई भारी वाहन वहां से होकर नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। इस दुर्घटना में दयानाथ को पांव और हाथ में चोटें आई है जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके मित्र को हल्की चोट लगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन