मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के 28 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर कई स्थानों पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे रहेगी नो एंट्री Due to the Chief Minister's program on August 28, there will be no entry at many places from 6 am to 10 pm

लेखक: प्रकाशित:
मुख्यमंत्री के 28 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर कई स्थानों पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे रहेगी नो एंट्री Due to the Chief Minister's program on August 28, there will be no entry at many places from 6 am to 10 pm

सरायकेला : आगामी 28 अगस्त को गम्हरिया के रपचा फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी काफी सजग है। उंक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों की "झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना" के योग्य लाभुकों को सौगात देंगे। सीएम के इस कार्यक्रम में भारी भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर जिला परिवहन विभाग की ओर से 28 अगस्त को जिले में प्रवेश करने वाले कुल छह स्थलों से सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड में भाजपा कार्यालय के पास, सरायकेला थाना अंतर्गत खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास, सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-राजनगर के समीप बायपास रोड में, कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास, आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास और संपूर्ण आदित्यपुर शहरी क्षेत्र में प्रातः 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक यह आदेश लागू रहेगा। इसकी सूचना सभी संबंधित थानों, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को दे दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन