मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन 8 सितंबर को गम्हरिया में- पुरेंद्र RJD workers conference on 8th September in Gamharia - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन 8 सितंबर को गम्हरिया में- पुरेंद्र RJD workers conference on 8th September in Gamharia - Purendra

◆कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत राजद प्रदेश महासचिव शिक्षाविद श्रीराम यादव का किया अभिनंदन

आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक आदित्यपुर स्थित राज प्रभा होटल में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगामी 8 सितंबर को गम्हरिया स्थित श्री राम डिवाइन एकेडमी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रचार प्रसार हेतु आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र में 20 बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में नव मनोनीत प्रदेश महासचिव शिक्षाविद श्रीराम यादव का बुके देकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्रीराम यादव के पार्टी संगठन में जुड़ने से आदित्यपुर- गम्हरिया सहित पूरे जिले में राष्ट्रीय जनता दल मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 8 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, राजद प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव  सहित कई नेता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राजद कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव को संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए तैयारी समिति की एक बैठक आगामी 5 सितंबर को गम्हरिया में बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, एसएन यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, प्रदेश सचिव राजेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, प्रभाष कुमार झा, सकला मार्डी, संतोष कुमार सिंह, मुकेश गिरी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन