मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई गम्हरिया में पौधों के संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन Workshop on plant conservation organized at XITE Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई गम्हरिया में पौधों के संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन Workshop on plant conservation organized at XITE Gamharia

गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग तथा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत पौधों के संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर पौधों को संरक्षित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित एनएसएस अधिकारी नवल नारायण चौधरी ने कहा कि पेड़ तो कई लोग लगाते हैं जिससे सिर्फ खानापूर्ति तो हो जाती है। किन्तु, उसके संरक्षण की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कार्यशाला में लगाए गए पेड़ों को जीवित रखने के लिए उसमे समय-समय पर खाद व पानी दिए जाने की जानकारी दी। बताया कि गर्मी के मौसम में सुबह व शाम में पेड़ों में पानी देने से वह जल्दी बड़ा होता है। तत्पश्चात, कीटों से बचाने के लिए रासायनिक कीटनाशकों को प्रयोग कर पेड़ को बचाया जाता है। उन्होंने कहा कि पेड़ में चुना डालने से उसकी जड़ मजबूत होती है। कहा कि वायुमंडल के तापमान को नियंत्रित करने के लिए भी पेड़ का संरक्षण जरूरी है। इस कार्यशाला में नए सत्र के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस मौके पर संस्थान के उप प्राचार्य फादर मुक्ति, दिलीप, आशीष आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन