मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वीरेन चंद्र महतो बने आदिवासी हाई स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष Viren Chandra Mahato becomes SMC President of Tribal High School

लेखक: प्रकाशित:
वीरेन चंद्र महतो बने आदिवासी हाई स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष Viren Chandra Mahato becomes SMC President of Tribal High School

पटमदा : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिसूचना के आलोक में मंगलवार को आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में एसएमसी कमेटी का पुनर्गठन पर्यवेक्षक भोलानाथ महतो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया जिसमे विरेंद्र चंद्र महतो और मिहिर कुमार महतो ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। मतदान प्रक्रिया में वीरेंद्र चंद्र महतो को आठ मत मिले जबकि मिहिर कुमार महतो को चार वोट प्राप्त हुए। सभी सदस्यों की उपस्थिति में एसएमसी का अध्यक्ष वीरेन चंद्र महतो और उपाध्यक्ष सुनीता मोदक को  चुना गया। वहीं, सचिव प्रधानाचार्य मजनू अंसारी बने। इस मौके पर  एसएमसी सदस्य सुतापा बाउरी, मालोती प्रमाणिक, आशालता माहली, असरफ अंसारी, बबलू स्वर्णकार, मानिक षाडंगी, हरेंद्र नाथ महतो, आशुतोष महतो, स्वपन प्रमाणिक, मिहिर कुमार महतो, जगदीश चंद्र महतो, सुशांत नंदी, संजीत कुमार दास, राधेश्याम सिंह सरदार, रिंकी प्रमाणिक, सुधाकर महतो, पंसस परमेश्वर महतो, बनमाली बनर्जी सभी छात्र छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन