मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय अजजा आयोग के सदस्य ने किया एसटीआर विद्यालय संजय का निरीक्षण Member of National Commission for Scheduled Castes inspected STR School Sanjay

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय अजजा आयोग के सदस्य ने किया एसटीआर विद्यालय संजय का निरीक्षण Member of National Commission for Scheduled Castes inspected STR School Sanjay

गम्हरिया : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा द्वारा  मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड के संजय गांव स्थित एसटीआर विद्यालय का दौरा कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर समेत कई अधिकारी मौजूद थे। सर्वप्रथम राष्ट्रीय आयोग की सदस्य के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक महेश कुमार द्वारा उन्हें पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के भवन और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं आदि का जायजा लिया। अपने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय के बच्चों से भी बातचीत की और वहां की विधि व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय अच्छी तरह चले, इस पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, समीर कुमार सामाल, शिखा सामाल, गोविंद पात्रो, छत्रलेखा, मीनू महंती, मनोरंजन महतो, मंगल सिंह सरदार, मो0 इश्तियाक, मोहन कुमार आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन