मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

होटल क्रूज के कमरे में अमलगम स्टील के अधिकारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जुटी जांच में Amalgam Steel executive dies under suspicious circumstances in hotel cruise room

लेखक: प्रकाशित:
होटल क्रूज के कमरे में अमलगम स्टील के अधिकारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जुटी जांच में Amalgam Steel executive dies under suspicious circumstances in hotel cruise room

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत होटल क्रूज के कमरा नंबर 315 में मंगलवार को कांड्रा स्थित अमलगम पावर एंड स्टील कंपनी के अधिकारी एस मूर्ति रंजन दास मृत अवस्था में पाए गए। सूचना पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शीत गृह में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक एस मूर्ति रंजन दास मूल रूप से उड़ीसा के भुवनेश्वर (खुर्दा) के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि बीते चार अगस्त से एस मूर्ति होटल क्रूज के कमरा संख्या 315 में रुके थे। बीती रात खाना खाकर वे अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब कंपनी नहीं पहुंचे तो कंपनी के अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें कॉल किया गया। बार-बार फोन करने पर भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तब कंपनी के अधिकारी और कर्मी होटल पहुंचे। तत्पश्चात, होटल की डुप्लिकेट चाभी से उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया गया जहां एस मूर्ति रंजन दास अपने बेड पर बेसुध पड़े हुए पाए गए। उसके बाद इसकी सूचना होटल प्रबंधन की ओर से आदित्यपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एस मूर्ति को टीएमएच भेजा जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन